शाहपुरा: चरगवां के कचराघर में देर रात लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
चरगवां मुख्य बाजार और बस्ती के बीच में बने कचराघर में अचानक आग लग गई। आग की लपट इतनी ऊंची थी कि बहुत दूर से दिखाई दे रही थी। गनीमत रही कि थाना चरगवां की रात्रिकालीन गस्ती टीम ने देखा और अग्निशमन विभाग को सूचित कर दमकल गाड़ी बुला ली। जिससे आग पर काबू पाया जा सका। लोगों का कहना है कि पहले भी इस तरह की आग लग चुकी है लेकिन इस तरफ जिम्मेदार लोगों ने ध्यान नहीं दि