मेरठ: मेरठ में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, मची अफरा-तफरी
Meerut, Meerut | May 12, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित इत्तेफाक नगर में मंगलवार तड़के एक दो मंजिला मकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपये का टेंट का कपड़ा जलकर राख हो