दुल्हिन बाज़ार: दुल्हिन बाजार की 10 नंबर नहर बदहाल, सिंचाई संकट से जूझ रहे किसान
दुल्हिन बाजार प्रखंड की 10 नंबर नहर गाद, कचरे और जंगली झाड़ियों से पटकर सूखे नाले में तब्दील हो गई है। इससे उलार, ऐनखां, हरपुरा, मोकिमपुर और आलमपुर समेत कई गांवों के सैंकड़ों किसान सिंचाई संकट का सामना कर रहे हैं। इस संबंध में गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे किसानों ने बताया कि वर्षों से नहर की सफाई नहीं हुई, जबकि जर्जर पुलियाओं का मलबा भी जल प्रवाह में बाधा बन