उनियारा उपखंड अधिकारी पूजा मीणा को मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश धाकड़ के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एसआईआर कार्य की कमियों को लेकर ज्ञापन सौंपकर उचित कार्यवाही की मांग की। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।