जबलपुर: चलती ट्रेन के इंजन के सामने कूदा युवक, पैर कटा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती, सीसीटीवी आया सामने
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 11:20 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। RPF थाना प्रभारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 पर ट्रेन नंबर 22190 के प्लेस होते समय 23 वर्षीय युवक जानबूझकर इंजन के सामने कूद गया। हादसे में युवक का बायां पैर घुटने के नीचे से कट गया और दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है।