भिनाय: गोयला में बच्चे को बंदर ने काटा, चेहरे पर हुए जख्म, दो दिन से लोगों में डर का माहौल
Bhinay, Ajmer | Jun 1, 2026 गोयला में पिछले दो दिनों से बंदर का आतंक लगातार जारी है।लेकिन वन विभाग की टीम बंदर को पकड़ने में नाकाम है।गांव में बंदर के हमले में कई बच्चे घायल हो गए,जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।सोमवार शाम 4 बजे बंदर ने बच्चों को काटकर घायल कर दिया है।बच्चो के परिजनो ने स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करवाया,रोहित का इलाज जारी है।