दातागंज: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ढीलवारी गांव के पास मिला अज्ञात शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी
बुधवार सुबह 10 बजे दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ढीलवारी गांव के पास अज्ञात शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी में जुटी है। दातागंज कोतवाली प्रभारी वेदपाल सिंह ने बताया कि शव के पास एक आधारकार्ड मिला है जिसमें मृतक का नाम ब्रजेश राठौर पुत्र नंदकिशोर राठौर कस्बा फरीदपुर का है।