सहजनवा थाना क्षेत्र के घघसरा चौकी अंतर्गत पाली क्षेत्र के कोडरी हडही के पास शनिवार देर शाम एक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में सजनापार गांव के एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब दोनों युवक घघसरा बाजार से अपनी बाइक पर गांव सजनापार लौट रहे थे।