लटेरी: लटेरी के ग्राम हरिपुर में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल
Lateri, Vidisha | Sep 28, 2025 राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार को लटेरी क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे लटेरी के ग्राम हरिपुर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, दिग्विजय सिंह सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे लटेरी पहुंचेंगे और सीधे ग्राम हरिपुर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उनके दौरे को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओ