भरगामा: सिरसिया-हनुमानगंज के वार्ड 12 में भीषण आगलगी, पांच घर जलकर हुए राख
भरगामा प्रखंड अंतर्गत सिरसिया-हनुमानगंज पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित लक्ष्मण ऋषिदेव टोला में शनिवार देर रात भीषण आगलगी की घटना में पांच परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पीड़ित परिवारों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया।