चूरू: चूरू में तकनीकी व कौशल के उपयोग से नौकरी देने वाले बने युवा, नेशनल स्टार्टअप डे पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
Churu, Churu | Jan 16, 2026 चूरू जिला मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे जानकारी के अनुसार जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा है कि युवा तकनीकी, कौशल और उद्यमिता को बढ़ावा देते हुए नौकरी देने वाले बनें। आज का समय विज्ञान, तकनीक और नवाचार का युग है। युवा अपने तकनीकी ज्ञान, कौशल और रचनात्मक सोच के सही दिशा में उपयोग करें तो वे न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार दे