चूरू: गांव जिगसाना टिब्बा की युवती ने मार्बल मिस्त्री से की लव मैरिज, सुरक्षा के लिए पहुंचे एसपी दफ्तर
Churu, Churu | Jan 16, 2026 चूरू जिले के गांव जिगसाना टिब्बा की 19 वर्षीय युवती ने एक मार्बल मिस्त्री से लव मैरिज कर ली। शादी के बाद दोनों को जान का खतरा होने पर सुरक्षा के लिये एसपी दफ्तर पहुंचे। एसपी दफ्तर में गांव जिगसाना टिब्बा निवासी 19 वर्षीय युवती सोनू ने बताया कि करीब पांच महीने पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए गांव चलकोई निवासी युवक से हुई थी।