पटेल नगर: मोतीनगर में चोर गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल बरामद
मोतीनगर थाना की पुलिस टीम ने स्कूटी और मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीसीपी वेस्ट शरद भास्कर ने आज गुरुवार 9 अक्टूबर दिन में 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरशद उर्फ अखिल के रूप में हुई है। यह रामपुरा इलाके का रहने वाला है। एसीपी पंजाबी बाग शिवम की देखरेख में पुलिस टीम ने पकड़ा।