गुना नगर: ग्राम आंतरसूना: डेढ़ लाख की दुल्हन 6 दिन रुक कर हुई फरार; एसपी से लगाई गुहार
गुना जिले में शादी के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बमौरी क्षेत्र के ग्राम आंतरसूना के एक परिवार ने बिचौलिए के झांसे में आकर 36 वर्षीय युवक की शादी के लिए डेढ़ लाख रुपए दिए। कोर्ट मैरिज के बाद युवती छह दिन तक घर में रही, लेकिन बाद में जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार अब एसपी से इंसाफ की गुहार लगा रहा है।