ग्वालियर गिर्द: बिस्तर पर सोने को लेकर मां-बेटी में झगड़ा, पिता को आया हार्ट अटैक, समझाने के दौरान मौत
एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां चिटनिस की गोठ स्थित वैकुंठ अपार्टमेंट में मां बेटी के बीच झगड़े के दौरान पिता के सीने में दर्द उठ गया और उनकी जमीन पर गिरते ही मौत हो गई, हार्ट अटैक की आशंका है।बिस्तर पर सोने को लेकर हुए मां बेटी के विवाद में पिता को अटैक आ गया जिससे उनकी मौत हो गई। अनिल कपूर अपनी दूसरी पत्नी रितु और बेटी मानसी से साथ यहां रहते थे।