बागपत: गौसपुर गांव में बरसात में नहाते समय पांच साल का बच्चा कुलाबे से बहकर तालाब में पहुंचा, डूबने से हुई मौत
रविवार की दोपहर करीब चार बजे थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के गौसपुर गांव में बरसात के दौरान नहाते समय पांच वर्षीय बच्चा सोफियान कुलाबे के तेज बहाव में बहकर तालाब में पहुंच गया, जिससे बच्चा तालाब में डूब गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद बच्चे को तालाब से बाहर निकाला और निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।