Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई मजबूती, देहरा को मिली आधुनिक एंबुलेंस की सौगात #dehra #kangralive विधायक कमलेश ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को किया जनता को समर्पित, निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का भी लिया जायजा देहरा | कांगड़ा लाईव नेटवर्क देहरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। देहरा सिविल अस्पताल के लिए नई एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई है, जिसे देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर जनता की सेवा के लिए रवाना किया। नई एंबुलेंस के मिलने से क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में बड़ी राहत मिलेगी। गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने, रेफर किए जाने वाले मरीजों को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध करवाने और ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाने में यह एंबुलेंस अहम भूमिका निभाएगी। इस दौरान विधायक कमलेश ठाकुर ने देहरा सिविल अस्पताल परिसर में बन रही क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और कार्य को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। देहरा क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्रिटिकल केयर यूनिट के शुरू होने से गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार सुविधा मिल सकेगी और उन्हें बड़े अस्पतालों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सेवा और क्रिटिकल केयर यूनिट जैसी सुविधाएं क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करेंगी। जनता को समय पर इलाज और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर स्थानीय लोग, कांग्रेस कार्यकर्ता सहित करीब 50 से 60 लोग उपस्थित रहे। लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए जा रहे प्रयासों के लिए विधायक कमलेश ठाकुर का आभार जताया।

Kangra, Kangra | Jun 20, 2026

MORE NEWS

स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई मजबूती, देहरा को मिली आधुनिक एंबुलेंस की सौगात #dehra #kangralive विधायक कमलेश ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को किया जनता को समर्पित, निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का भी लिया जायजा देहरा | कांगड़ा लाईव नेटवर्क देहरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। देहरा सिविल अस्पताल के लिए नई एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई है, जिसे देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर जनता की सेवा के लिए रवाना किया। नई एंबुलेंस के मिलने से क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में बड़ी राहत मिलेगी। गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने, रेफर किए जाने वाले मरीजों को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध करवाने और ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाने में यह एंबुलेंस अहम भूमिका निभाएगी। इस दौरान विधायक कमलेश ठाकुर ने देहरा सिविल अस्पताल परिसर में बन रही क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और कार्य को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। देहरा क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्रिटिकल केयर यूनिट के शुरू होने से गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार सुविधा मिल सकेगी और उन्हें बड़े अस्पतालों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सेवा और क्रिटिकल केयर यूनिट जैसी सुविधाएं क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करेंगी। जनता को समय पर इलाज और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर स्थानीय लोग, कांग्रेस कार्यकर्ता सहित करीब 50 से 60 लोग उपस्थित रहे। लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए जा रहे प्रयासों के लिए विधायक कमलेश ठाकुर का आभार जताया। - Kangra News