बरवाडीह: छेचा पंचायत के पुटुआगढ़ में 6 महीने बाद जलमीनार चालू, कोरवा परिवारों को मिली राहत
बरवाडीह: छेचा पंचायत के पुटुआगढ़ गांव में करीब छह माह से खराब पड़े जलमीनार को दुरुस्त कर पुनः चालू कर दिया गया है, जिससे कोरवा आदिम जनजाति परिवारों को बड़ी राहत मिली है। जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर की पहल पर पीएचईडी विभाग ने 19 अप्रैल को मशीनरी की मरम्मत कर पानी आपूर्ति बहाल की। उन्होंने बताया कि भविष्य में पेयजल संकट से बचाव के लिए गांव में जल्द ही बोरिंग