मंझनपुर: पश्चिम शरीरा में टीवी का प्लग लगाते समय 8 साल की मासूम की करंट से हुई मौत, घर में मचा कोहराम
पश्चिम शरीरा कस्बे में एक दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय मासूम बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया। वार्ड नंबर आठ निवासी राकेश त्रिपाठी की पुत्री पारुल (8) घर में टीवी का प्लग लगा रही थी। इसी दौरान बिजली के तार में कहीं कटाव होने के कारण उसे अचानक तेज करंट लग गया।