राजसमंद: केलवा पुलिस थाना ने कार्रवाई करते हुए महिलाओं से नथ लूटने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
केलवा पुलिस थाना ने कार्यवाही करते हुए, महिलाओं से नथ लूटने वाले दो आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस थाना केलवा पर दिनांक 5 फरवरी 2025 को एक महिला की शिकायत पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। प्रार्थी सुरेश तेली ने बताया कि उनकी दादी भुरी बाई को दो युवकों ने मोटरसाइकिल पर आकर उनके सामने मोटरसाइकिल रोककर सोने की नथ छीन ली थी।