राजसमंद: भगवा रंग में रंगा राजसमंद, नववर्ष पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा
राजसमंद में नववर्ष का आगमन इस बार भगवा रंग में रंगा नजर आया। हिंदू समिति द्वारा आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में हजारों हिंदू कार्यकर्ताओं, पुरुषों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धर्म सभा के पश्चात, हजारों महिलाओं ने कलश धारण कर, हाथी, घोड़े और डीजे की धुन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसने पूरे शहर में नववर्ष का उल्लास भर दिया।