सिंगरौली: एसपी कार्यालय में ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली के मार्गदर्शन में सिंगरौली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में जिले के समस्त थानों में कार्यरत् नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु जिला स्तरीय सामुदायिक पुलिसिंग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।