सिंगरौली: ढेकी पंचायत का चुनाव निरस्त, सरपंच को लगा झटका, न्यायालय ने लिया फैसला
जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढेकी के निर्वाचित सरपंच शिखा सिंह को न्यायालय उपखंड अधिकारी एवं विहित प्राधिकारी सिंगरौली से तगड़ा झटका लगा है। मतदाता सूची में दो स्थानों पर नाम होना भारी पड़ गया। जहां उपखंड अधिकारी ने पंचायत निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया और निकटतम प्रतिद्वंद्वी को सरपंच घोषित किए जाने का आदेश सुनाया है।