मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हरिद्वार दौरे पर पहुंचेंगे। वे कनखल में दक्ष मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। रविवार रात 9:00 बजे करीब जारी किए गए उनके कार्यक्रम के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी सोमवार सुबह 11 बजे गुरुकुल हेलीपैड उतरेंगे। साधु संतों से भी कम पुष्कर सिंह धामी मुलाकात कर आगामी कुंभ को लेकर चर्चा करेंगे।