बज्जु पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए 1 किलो 794 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश बिश्नोई निवासी गौडू को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार बज्जू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी।