मैहर: विदेशी श्रद्धालुओं ने शिवदेश्वर धाम कैमा में सुनी हनुमंत कथा, लिया संतों का आशीर्वाद
मैहर। मां शारदा की पावन नगरी मैहर की आध्यात्मिक महिमा अब देश की सीमाओं को पार कर विदेशों तक पहुंच रही है। इसी क्रम में इंग्लैंड से आए विदेशी श्रद्धालुओं के एक दल ने मां शारदा देवी के दर्शन-पूजन के बाद शिवदेश्वर धाम कैमा पहुंचकर चल रही हनुमंत कथा में सहभागिता की और भारतीय सनातन संस्कृति के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की।