चिड़गांव: पेखा मेले में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने देवी-देवताओं के किए दर्शन
बुधवार 12:20 के आसपास पेखा मेले में हजारों की संख्या में पहुंचें लोगों ने देवी देवताओं के दर्शन किए। इस दौरान आयोजनकर्ताओं के द्वारा यहां पर भोज का आयोजन भी यहां पहुंचे लोगों के लिए किया गया था। वही इस दौरान यहां पहुंच रहें लोगों के लिए प्रशासन के द्वारा भी पुख़्ता तैयारीयां की गई थी। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने पहाड़ी परंपराओं के साथ इस मेले को मनाया।