हनुमना थाना क्षेत्र के देवरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट में एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आज शनिवार की बताई जा रही है।घायल अवस्था में पीड़ित थाने पहुंचा जहां उसने मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घायल का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराते हुए शाम करीब 6 बजे प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।