चम्पावत: चंपावत जिले में फसल बीमा को लेकर काश्तकारों ने जिला अधिकारी से की मुलाकात, जल्द फसल बीमा देने की उठाई मांग
जिले के काश्तकारों ने आज शुक्रवार को साधन सहकारी समिति धूरा के पूर्व अध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी व ग्राम प्रधान प्रताप सिंह महराना के नेतृत्व में जिला अधिकारी नवनीत पांडे से फसल बीमा सुरक्षा दिए जाने की मांग को लेकर मुलाकात की है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सहित अन्य अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है। लेकिन अभी तक फसल बीमा नहीं मिल पाया।