बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार में शुक्रवार को परंपरागत जतरा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।