हाथरस: मथुरा रोड कंचन फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, मौके पर पहुंची पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंचे
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड कंचना फाटक के पास बाइक सवार को एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार गांव नगला कृपा निवासी एक युवक सोनवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पर भर्ती कराया गया और परिजनों को सूचना दी गई।