जिले में होली का पर्व और पवित्र रमजान माह एक साथ आने के कारण पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। शहर में 45 स्थानों पर शांतिपूर्ण तरीके से होलिका दहन किया गया। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। महेश्वर और भीकनगांव सहित जिले के अन्य हिस्सों में मंगलवार को भी होलिका दहन का सिलसिला रहेगा।