ऊना में “तंबाकू छोड़ो, ज़िंदगी चुनो” संदेश के साथ चल रहा ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3’ सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है। उपायुक्त जतिन लाल द्वारा 9 अक्तूबर को शुरू यह अभियान 8 दिसंबर तक चलेगा। तंबाकू के दुष्प्रभावों से जागरूकता और ऊना को तंबाकू मुक्त जिला बनाना इसका लक्ष्य है। इसमें पंचायतें, संस्थान और युवा सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।