पन्ना: सलेहा स्वास्थ्य केंद्र की शिकायत एवं सुझाव पेटी खोली गई, एक भी शिकायत नहीं मिली
Panna, Panna | Jun 29, 2026 सोमवार सुबह 11:00 जानकारी प्राप्त हुई की गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा की उपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेहा में स्थापित शिकायत एवं सुझाव पेटी खोली गई। पारदर्शिता और जनसहभागिता की भावना से की गई इस प्रक्रिया के दौरान पेटी में एक भी शिकायत या सुझाव प्राप्त नहीं हुआ।