रसूलाबाद: भोथरी गांव के समीप आकाशीय बिजली गिरने से युवती समेत 33 बकरियों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रसूलाबाद क्षेत्र के भौथरी गांव निवासी राम बहादुर की 19 वर्षीय पुत्री रुचि बकरियां चराने गई थी। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिर पड़ी। हादसे में रुचि गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि आसपास मौजूद 33 बकरियां भी काल का ग्रास बन गईं।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से रुचि को सीएचसी रसूलाबाद भिजवाया गया,