कहरा: बिहरा थाना क्षेत्र के मोकुना गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से एक युवक की मौत, बिजली तार गिरने से हुई मौत
Kahara, Saharsa | Nov 14, 2024 बिहरा थाना क्षेत्र के मोकुना गांव वार्ड 10 में बिजली विभाग के लापरवाही के कारण बिजली ट्रांसफार्मर पर से बिजली तार गलकर पप्पू कुमार यादव के शरीर पर जा गिरा और करंट लगने से पप्पू कुमार यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बारे मे पुलिस को जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक युवक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।