कहरा: सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेसरा बांध पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Kahara, Saharsa | Nov 14, 2024 घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेसरा गांव स्थित कोशी तटबन्ध का है। जहां खड़ी बाइक को अन्य तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे खड़ी बाइक के सवार भगीरथ यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है।