पन्ना: खेत में 'काल' बना थ्रेसर: गहाई के दौरान मासूम चपेट में आई, गंभीर रूप से घायल
Panna, Panna | Apr 3, 2026 पन्ना जिले के अजयगढ़ से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां प्रतापपुर गांव में फसल की गहाई के दौरान 14 वर्षीय किशोरी थ्रेशर मशीन की चपेट में आ गई। हादसे में किशोरी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खेतों में काम के दौरान हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।