पन्ना: पन्ना में सनसनी: हंसते-खेलते परिवार में पसरा मातम, नवविवाहित जोड़े की मौत जहरीला पदार्थ बना मौत का कारण।
Panna, Panna | Jun 14, 2026 भखुरी गांव में एक नवविवाहित जोड़े ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। शनिवार रात खाना खाने के बाद 25 वर्षीय सागर यादव और 23 वर्षीय पत्नी श्याम कली की अचानक तबीयत बिगड़ी। अस्पताल ले जाते समय पत्नी और इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।