देवघर: देवघर में मौसम ने अचानक बदली कर लोगों को तेज गर्मी से दी राहत
देवघर में अचानक बदले मौसम ने लोगों को तेज गर्मी से बड़ी राहत दिए पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए आज का दिन सुकून भरा रहा ।आसमान में छाए काले बादलों और हल्की ठंडी हवा ने पूरे माहौल को सुहावना बना दिया। सोमवार सुबह 5:00 से हि मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।