नवगछिया कटारिया रेलवे स्टेशन पर एक युवक को ग्रिल से बांधकर बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस के अनुसार यह घटना गुरुवार की है। चोरी के संदेह में स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके