पुनासा: जिले में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है
Punasa, Khandwa | Jun 26, 2026 100 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।शिकायतों की समीक्षा के दौरान सामने आया कि स्वास्थ्य विभाग में जिले के विभिन्न विकासखंडों की कई शिकायतें तय समय सीमा के बाद भी लंबित हैं। जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे की है ।