पटेढ़ी बेलसर: फरार चल रहे वारंटी को बेलवर से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
थाना क्षेत्र के बेलवर गांव में छापेमारी कर एक पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए वारंटी बेलवर निवासी मंटु राम को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बेलवर निवासी मंटु राम के उसपर न्यायालय की ओर से वारंट निर्गत किया गया था।