पटेढ़ी बेलसर: अज्ञात वाहन की टक्कर से जतकौली पुल के निकट बाइक सवार युवक घायल
बेलसर सरैया सड़क मार्ग पर जतकौली पुल के पास गुरुवार की शाम एक बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए सरैया के निजी नर्सिंग में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जाता है कि पारू निवासी राकेश कुमार गुरुवार की शाम करीब 4 बजे बाइक पर करनेजी से पारु जा रहा था।