शेरघाटी: युवतियों का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला रेहान गिरफ्तार, SDPO की अपील के बाद शांत हुआ प्रदर्शन
युवतियों के साथ अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी रेहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद इलाके में चल रहा विरोध प्रदर्शन शांत हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाँके बाजार के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया था। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरो