मल्हारगढ़: नापाखेड़ा-रणायरा मार्ग पर बाइक पेड़ से टकराई, दो घायल
मंदसौर-संजीत रोड पर नापाखेड़ा और रणायरा के बीच तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई,हादसे में दो युवक घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है,