हजारीबाग में बढ़ती ठंड को देखते हुए सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर आर्य कन्या गुरुकुल की बच्चियों को कंबल वितरित किए गए। सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र सिंह ने मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी और भाजपा कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा के साथ गुरुकुल पहुंचकर कंबल आचार्य कौटिल्य को सौंपे। आचार्य ने इस सहयोग के लिए आभार जताया। कंबल पाकर बच्चियां बेहद खुश नजर आईं।