नानपारा: गोविंदापुर पंडित में किसान गोष्ठी का आयोजन, किसानों को नैनो यूरिया और फसल बीमा की दी गई जानकारी
नवाबगंज के गोबिंदापुर, पंडित में एक ग्राम पंचायत स्तरीय किसान गोष्ठी एवं पाठशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य जवाहरलाल यादव ने की।गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य जवाहरलाल यादव ने बताया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना है। इसके लिए कृषि विभाग और संबंधित विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।