कोल: खुर्जा छतारी रोड पर ससुराल से लौट रहे युवक की टाटा मैक्स की टक्कर से मौत, पुलिस ने शव कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 21, 2024 बुलंदशहर के खुर्जा छतारी रोड पर ससुराल से लौट रहे युवक देव कुमार को टाटा मैक्स ने टक्कर मार दी जिसके बाद युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था जहां पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।