कोल: नुमाइश मैदान में पीएम के आगमन को लेकर प्रशासन ने पूर्ण की तैयारियां, पुलिस व अर्ध सैनिक बल की हुई ब्रीफिंग
Koil, Aligarh | Apr 21, 2024 अलीगढ़ में लोकसभा चुनाव दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होना है। चुनाव से पहले देश के PM नरेंद्र मोदी 22 अप्रैल को अलीगढ़ आ रहे हैं। पीएम के आने से पूर्व पुलिस व अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण की गई है। पीएम मोदी के आने से पूर्व एडीजी जॉन अन्य पुलिस के अधिकारियों के द्वारा पुलिस व अर्ध सैनिक बल की ब्रीफिंग की गई और उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी है।